{"_id":"57acbfea4f1c1b8e34ee5860","slug":"pikup-accident-driver-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्लाबाग में पिकअप गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिल्लाबाग में पिकअप गिरी, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन-नेरीपुल सड़क मार्ग पर शिल्लाबाग के पास एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह यह पिकअप सोलन से राशन लेकर नेरवा (चौपाल) जा रही थी। करीब चार बजे शिलाबाग के पास पहुंचते ही पिकअप नंबर- एचपी 63ए 1796 गिरि नदी में गिर गई। इसमें चालक ही सवार था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कें तहस-नहस हो गई है जिससे अकसर दुर्घटनाएं हो रही है। दो दिन पहले ही बोहलियों के समीप सड़क दुर्घटना में पति पत्नी व उनका तीन साल का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गए थे। ताजा घटनाक्रम में शिल्लाबाग के पास पिकअप लुढ़कने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण शव नहीं निकाला।
विज्ञापन
लगातार दो-तीन घंटे ग्रामीण तलाश करते रहे। इस बीच जीप में एक आरसी भी मिली। आरसी में यह गाड़ी चौपाल के नेरवा निवासी रणजीत सिंह के नाम पर है। दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि इस दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक देवेंद्र उर्फ काका (28) नेरवा चौपाल के न्यूटी गांव का निवासी है।
विज्ञापन
राजगढ़ सिविल अस्पताल में वीरवार को मात्र एक ही डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात था। अस्पताल में खाली पड़े पदों के कारण पहले वह पोस्टमार्टम करने के लिए इंकार करते रहे, लेकिन लोगों के आग्रह पर उन्होंने ही पोस्टमार्टम किया। इस दौरान मरीजों को देखने वाला कोई नहीं था।