फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people of sirmaur facing problem in banks and atm on sunday

सिरमौर में एटीएम और बैंकों के बाहर लगीं लंबी लाइनें

Sun, 13 Nov 2016 10:29 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 13 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने और बैंक में जमा करने के लिए रविवार को भी जिले के बैंकों में भारी भीड़ देखी गई। दोपहर तक बैंकों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि, दोपहर बाद अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को भीड़ कम हुई। जबकि एटीएम में लगी लाइनों में लोग परेशान दिखे। घंटों बाद लाइन में लगने के बाद जब नंबर आया तो एटीएम में कैश खत्म था। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक शहर के कई एटीएम खाली हो गए।

विज्ञापन

नौ नवंबर से जिले के बैंकों में नोट बदलने का खेल चल रहा है। अपने नोटों को बदलने के लिए गरीब और मध्यम वर्ग से संबंधित लोग भारी संख्या में बैंक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को भी सुबह से ही बैंकों में लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गई। हालांकि, दोपहर बाद भीड़ कम होने से बैंकों के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। शहर के एसबीआई, पीएनबी, सहकारी बैंक, यूको बैंक में लोगों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

उधर, एटीएम में पैसे निकालने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एटीएम में बड़े नोट अभी तक नहीं डाले जा रहे हैं। इस वजह से दो-ढाई घंटे के बाद एटीएम में कैश खत्म हो रहा है। दोपहर तक सभी एटीएम ठनठन गोपाल हो गए थे, जिस वजह से कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाहन स्थित सहकारी बैंक की शाखा में आज कैश उपलब्ध नहीं होने की वजह से लोगों को मायूसी हाथ लगी जिसकी वजह से पुराने नोट नहीं बदले जा सके। हालांकि, बैंक का अन्य कामकाज सुचारु रूप से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
 बॉक्स के लिए---
सरे बाजार बिक रहे 1000-500 के नोट
सतौन (सिरमौर)। 500 और 1000 के नोट बैंकों में बदले जा रहे हैं लेकिन कई कामगार एवं मजदूर फंस गए हैं। बाहरी राज्यों के इन कामगारों को घर जाना तक मुश्किल हो गया है। लिहाजा, 500 और 1000 रुपये के नोट सरे बाजार बिक रहे हैं। यहां चर्चा है कि 500 रुपये के 400 और एक हजार रुपये के 800 रुपये देने का गोरखधंधा शुरू हो गया है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। सतौन में उतरी भारत की सबसे बड़ी मंडी है। यहां पर बाहरी राज्यों से ट्रक आते हैं। जहां कमीशन का यह गोरखधंधा अधिक चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed