{"_id":"57e6bebf4f1c1b3b5aa8266c","slug":"one-died-in-road-accident-in-ponta-bhuppur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।पांवटा साहिब इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब तीन बजे पेश आया। स्कूटर चालक 47 वर्षीय चेतराम किशनपुरा से पांवटा की तरफ जा रहा था। भूपपुर के समीप मुख्य सड़क पर पहुंचते ही बाता की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (एचपी 12ए-9701) ने स्कूटर सवार चेतराम को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पांवटा साहिब के खारा निवासी चेतराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब थाना के एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना में हादसे का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन