फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died in electricity cruent

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 04 Dec 2016 10:21 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 04 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
one died in electricity cruent
बिजली - फोटो : amar ujala

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रविवार दोपहर एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक कालाअंब में एक पड़ोसी के यहां बिजली की वायरिंग कर रहा था। अचानक हाई वोल्टेज का करंट लगने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गया।

हालांकि, उसे नाहन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी उत्तर प्रदेश के माऊ जिला के घोसी गांव का विनय कुमार कालाअंब इलाके में इलेक्ट्रिीशियन का कार्य करता है। रविवार को वह कालाअंब में एक मकान में बिजली वायरिंग का कार्य कर रहा था। अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया जिससे वह अचेत होकर गिर गया। वहां मौजूद एक अन्य साथी ने इसकी जानकारी मकान के मालिक को दी। वह घर वापस पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कालाअंब थाना से पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। पुलिस की सहायता से उसे नाहन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। नाहन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed