फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   One dead in Truck-car accident at Rajban

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक मौत

Sat, 26 Dec 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 26 Dec 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
One dead in Truck-car accident at Rajban

पांवटा-शिलाई एनएच मार्ग पर राजबन कांटे के पास शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो जबकि एक घायल हो गया। घायल को रात 108 एंबुलेंस से पांवटा के स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात को सतौन से पांवटा आ रही एक कार की पांवटा-सतौन-शिलाई एनएच मार्ग पर राजबन स्थित कांटे के पास जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था कि तेज रफ्तार कार सीधे आकर ट्रक से जा टकराई। शिलाई निवासी कार चालक संजय नेगी पुत्र राजेंद्र नेगी और कुलदीप तोमर(21) पुत्र इंद्र सिंह हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन


बुरी तरह घायल कुलदीप तोमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे की सूचना आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 को दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही राजबन चौकी से मुख्य आरक्षी दाता राम पुुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। घायल संजय नेगी को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां वह उपचाराधीन है। वहीं, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद हादसे में मृतक कुलदीप तोमर का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि पांवटा-सतौन मार्ग पर राजबन कांटे के समीप हादसा हुआ। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed