{"_id":"5784f9574f1c1b1b0813e342","slug":"one-arrested-in-using-govt-cements-15-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल करते एक धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल करते एक धरा
अमर उजाला ब्यूरो सराहां (सिरमौर)।
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराहां(सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की गागल शिकोर पंचायत के कमाहं गांव में पुलिस ने सरकारी सीमेंट बरामद किया है। कमाहं निवासी जय प्रकाश को निजी मकान के कार्य में सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल करते हुए पाया गया जिसके चलते जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मौके पर से पुलिस ने सरकारी सीमेंट के 15 बैग बरामद किए हैं। वहीं चार खाली सीमेंट के बैग भी मौके से बरामद हुए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जयप्रकाश द्वारा सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल कर घर का लेंटर डाला जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। अब पुलिस यह भी पता लगाना चाहती है कि जय प्रकाश ने कहां से सरकारी सीमेंट लिया था। इस तरह का गोरखधंधा कब से चल रहा है।
विज्ञापन
उधर राजगढ़ के डीएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।