{"_id":"589b55d64f1c1b875237a4a5","slug":"one-accused-arrested-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सेल पांवटा की टीम ने पकड़ा एक उद्घोषित अपराधी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सेल पांवटा की टीम ने पकड़ा एक उद्घोषित अपराधी
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
शहर के बवाली मोड़ पर वाहनों का चालान करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस की विशेष गठित टीम ने 1 से 15 फरवरी 2017 तक विशेष अभियान चलाया है जिसमें अदालत में चल रहे मामलों के फरार आरोपियों को दबोचा जा रहा है। अब तक इस मुहिम में 4 भगोड़े आरोपियों को दबोचा गया है। बुधवार को भी पीओ सेल पांवटा टीम ने एक भगोड़ा उद्घोषित आरोपी दबोचा है। आरोपी पर वर्ष 2012 में बहराल में रात्रि सेंधमारी का मामला दर्ज हुआ था। अदालत में पेश नहीं होने पर अदालत ने आरोपी राणु को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
पांवटा में सुरक्षा शाखा के प्रभारी मामराज पुंडीर, एचसी राजेंद्र कुमार व एचसी बहादुर सिंह की टीम ने आरोपी राणु पुत्र राम कुमार निवासी बहराल के खिलाफ 22 फरवरी 2012 को आईपीसी की धारा-457, 380/ 34 के तहत मामला दर्ज हुआ था। पांवटा की एसीजेएम कोर्ट नं.-1 में मामला चल रहा है। आरोपी और अन्य 3 साथियों पर बहराल में रात्रि सेंधमारी का मामला दर्ज हुआ। इस मामले के तीन आरोपी अदालत से बरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
जबकि, फरार चल रहे आरोपी राणु अदालत में पेश नहीं हो रहा था। आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। फरार चल रहा आरोपी बुधवार सुबह बहराल के जंगल से गिरफ्तार किया गया। अब अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बहराल निवासी उद्घोषित अपराधी राणु पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया गया है। भगोड़े आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन