फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one accused arrested in ponta

पीओ सेल पांवटा की टीम ने पकड़ा एक उद्घोषित अपराधी

Wed, 08 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Wed, 08 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
one accused arrested in ponta
शहर के बवाली मोड़ पर वाहनों का चालान करती पुलिस।

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस की विशेष गठित टीम ने 1 से 15 फरवरी 2017 तक विशेष अभियान चलाया है जिसमें अदालत में चल रहे मामलों के फरार आरोपियों को दबोचा जा रहा है। अब तक इस मुहिम में 4 भगोड़े आरोपियों को दबोचा गया है। बुधवार को भी पीओ सेल पांवटा टीम ने एक भगोड़ा उद्घोषित आरोपी दबोचा है। आरोपी पर वर्ष 2012 में बहराल में रात्रि सेंधमारी का मामला दर्ज हुआ था। अदालत में पेश नहीं होने पर अदालत ने आरोपी राणु को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। 

पांवटा में सुरक्षा शाखा के प्रभारी मामराज पुंडीर, एचसी राजेंद्र कुमार व एचसी बहादुर सिंह की टीम ने आरोपी राणु पुत्र राम कुमार निवासी बहराल के खिलाफ 22 फरवरी 2012 को आईपीसी की धारा-457, 380/ 34 के तहत मामला दर्ज हुआ था। पांवटा की एसीजेएम कोर्ट नं.-1 में मामला चल रहा है। आरोपी और अन्य 3 साथियों पर बहराल में रात्रि सेंधमारी का मामला दर्ज हुआ। इस मामले के तीन आरोपी अदालत से बरी हो चुके हैं।
विज्ञापन


जबकि, फरार चल रहे आरोपी राणु अदालत में पेश नहीं हो रहा था। आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। फरार चल रहा आरोपी बुधवार सुबह बहराल के जंगल से गिरफ्तार किया गया। अब अदालत में पेश किया जाएगा।   उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बहराल निवासी उद्घोषित अपराधी राणु पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया गया है। भगोड़े आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed