{"_id":"57bc5fbc4f1c1b8e63d50809","slug":"muhim-begins-against-illegal-construction-from-deji-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"देईजी मंदिर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देईजी मंदिर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। प्राचीन देईजी साहिब मंदिर भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम शुरू हो गई। करीब 21 परिवारों को नोटिस जारी हुए हैं। मंगलवार को कॉलेज मार्ग के समीप से एक अतिक्रमण हटाया गया है। इसके बाद देवीनगर गुरुद्वारा गली के पास टीम पहुंची लेकिन जेसीबी में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते अतिक्रमण हटाने का कार्य रोक दिया गया।
सब डिविजनल कॉलेक्टर नाहन कार्यालय से आदेश जारी हुए हैं जिसमें 23 अगस्त से 6 सितंबर 2016 तक मुहिम चलेगी। 21 अवैध कब्जे हटाए जाने हैं। मंगलवार को प्रशासनिक टीम में नायब तहसीलदार पांवटा सोमदत्त, कानूनगो अशोक कुमार व पटवारी कमलेश कुमार व पुलिस टीम देवीनगर क्षेत्र में पहुंची।
विज्ञापन
कॉलेज मार्ग के समीप एक मकान की अवैध रुप से लगाई गई बाउंड्रीवाल व गेट को जेसीबी से हटा दिया गया। इसके बाद टीम देवीनगर में कृपालशिला गुरुद्वारा के समीप पहुंची। इस गली में एक अवैध अतिक्रमण हटाने को पैमाईश शुरू की गई लेकिन जेसीबी मशीन में खराबी आने पर मुहिम शाम के समय रोक दी गई।
विज्ञापन
उधर, नायब तहसीलदार सोमदत्त ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंदिर भूमि पर से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। करीब 21 अवैध कब्जे हटाने को नोटिस जारी हुए हैं। मंगलवार को देवीनगर के कॉलेज मार्ग क्षेत्र में एक अतिक्रमण हटा दिया है।