फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   man burnt 70 persent from fire in nahan

आग सेंकने से 70 फीसदी झुलसा अधेड़ व्यक्ति

Sat, 21 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Sat, 21 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
man burnt 70 persent from fire in nahan
राबर्ट्सगंज में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।

नाहन (सिरमौर)। नाहन की बनकला पंचायत के रुखड़ी में आग सेंकने से अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। जानकारी के अनुसार बनकला पंचायत के रुखड़ी गांव का 54 वर्षीय बलवंत सिंह बीमार रहता था। चूल्हे के समीप आग सेेंकते हुए बलवंत सिंह को चक्कर आ गया जिससे वह आग से जलते चूल्हे में गिर गया। इससे बलवंत सिंह का 70 फीसदी से अधिक शरीर बुरी तरह जल गया। यह हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है।

विज्ञापन



 इस दौरान परिजनों को बलवंत के चूल्हे में गिरने की सूचना मिलने के बाद उसे तुरंत डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बलवंत सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

उधर, बनकला पंचायत के प्रधान तपिंद्र शर्मा ने बताया कि बलवंत सिंह के भाइयों के मुताबिक वह काफी समय से बीमार चल रहा है। चूल्हे पर आग सेंकते वक्त बलवंत चूल्हे में गिर गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि चक्कर आने से ही वह चूल्हे में जा गिरा। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बलवंत सिंह को नाहन पहुंचाया। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आईओ सुरेश कुमार ने बताया कि एक बर्निंग का मामला आया था। उन्होंने बताया कि बलवंत सिंह का शरीर काफी जल गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed