{"_id":"5129de6103d6bdfde43c5f3de22b255f","slug":"kidnapping-attempt-in-poanta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में अपहरण का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा थाना क्षेत्र के तहत चाकू की नोंक पर कार सवार 3 लोगों ने एक व्यक्ति का दिन दहाड़े अपहरण करने का प्रयास किया। आरोपी मकसद में कामयाब होते युवक ने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी युवक को गाड़ी से बाहर फेंककर मौके से फरार हो गए। परिजनों की ओर से आरोपियों के खिलाफ एसपी और डीएसपी को शिकायत की गई है। जबकि, पुलिस टीम सूचना मिलने पर मामले की वास्तविकता का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को सुबह 11 बजे के लगभग परमिंदर सिंह निवासी गांव पट्टी नत्था अपने घर से मोटरसाइकिल पर पांवटा दवाई लेने जा रहा था। तीन लोगों ने एक आल्टो कार में मोटरसाइकिल का पीछा करना शुरू कर दिया। कार सवारों ने कार युवक की बाइक के आगे लगा दी। तीनों आरोपी कार से उतर कर परमिंद्र सिंह की तरफ लपके। साथ ही चाकू व डंडे दिखाकर उसे जबरन कार में बिठाने का प्रयास किया। लेकिन, युवक द्वारा शोर मचाने पर सभी आरोपी घबरा गए और परमिंदर को गाड़ी से बाहर फेंक दिया। आरोपी वाहन समेत मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
उधर, पांवटा डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामला अपहरण से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस जांच कर इसका पता लगा रही है।
विज्ञापन