फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jcb foll, young boy dead

जेसीबी गिरने से युवक की मौत

Thu, 04 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 04 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब के अंतर्गत रूदाना-राजपुर सड़क पर वीरवार दोपहर को जेसीबी पलटने से चालक की मौत हो गई। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। सात बहनों के इकलौते भाई की मृत्यु से पूरे आंजभोज क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब पौने 3 बजे रुदाना-राजपुर सड़क पर रूदाना के पास जेसीबी मशीन (एचपी17-0231) अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इससे वह करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर रविंद्र कुमार उर्फ विक्की (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वह शिवा पंचायत के रूदाना गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


हादसे में उसके सिर और बाजू में गहरी चोटें आई। हालांकि, उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार घर की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण रविंद्र को ग्रेजुएशन के बाद जेसीबी ऑपरेटर बनना पड़ा था। घर में बुजुर्ग दादा जोगीराम 74 तथा मां शांति देवी दोनों घुटनों की दर्द से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 10 साल से बिस्तर पर है। उसकी सात बहनें हैं जिनका इस हादसे के बाद रो-रो कर बुरा हाल है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed