{"_id":"8eb7a72704377af781a3453cb5d36492","slug":"imployee-injured-due-to-electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई में करंट लगने से विद्युत कर्मचारी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिलाई में करंट लगने से विद्युत कर्मचारी घायल
पंकेश शर्मा /अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Sat, 05 Dec 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बोर्ड उपमंडल शिलाई में लाइन पर काम कर रहा एक बिजली कर्मी करंट लगने से बुरी तरह घायल गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई लाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बिजली बोर्ड शिलाई के उपमंडल अधिकारी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार शनिवार को बिजली बोर्ड शिलाई का कर्मचारी रामभज चौहान लाइन में आई तकनीकी खराबी को बिजली के पोल पर चढ़कर ठीक कर रहा था कि अचानक उसे करंट लग गया और झटके से वह पोल से नीचे जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में सहायक अभियंता बिजली बोर्ड उपमंडल शिलाई शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है। विभाग उसे हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।