{"_id":"56efff884f1c1b8c7ff14d24","slug":"house-fire-in-haripurkhol-nahan-lost-of-maney-lakhs-jewlery-case-and-others-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में आग से लाखों का नुकसान
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 21 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
अाग से जलता घर।
- फोटो : अमर उजाला
तहसील नाहन की हरिपुरखोल पंचायत के अगड़ीवाला गांव में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लगने से 20 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित चूही राम पुत्र नांटा राम गांव अगड़ीवाला ने थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि बीते शनिवार को दोपहर 2:30 बजे बिजली की तारें स्पार्किंग होने से अचानक उसके घर में आग लग गई, जिससे उसका पूरा मकान व घर के अंदर मौजूद लाखों का सामान जलकर राख हो गया। उसने बताया कि घर के अंदर 20 हजार की नकदी, सोने एवं चांदी के जेवरात, कपड़े, राशन, फर्नीचर का सामान, बर्तन, टीवी व राशन का सामान पूरी तरह से जल गया। इस दुर्घटना के बाद उसका परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन
उधर घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये नगद एवं चार बिस्तर तथा एसडीम नाहन ऋचा वर्मा ने 5 हजार की फौरी राहत प्रदान की है। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान मनीषा शर्मा, उप प्रधान भीम दत्त शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य तेजराम व वार्ड मेंबर यतेंद्र दत्त शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-------------------