फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fruit crops destroyed due to heavy rain in sirmaure district

गवाही के जामल में भारी बारिश से बही कार

Fri, 12 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नौहराधार / संगड़ाह
अमर उजाला ब्यूराो नौहराधार / संगड़ाह Updated Fri, 12 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
fruit crops destroyed due to heavy rain in sirmaure district
rain shimla

विज्ञापन


नौहराधार / संगड़ाह (सिरमौर)।जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार करीब तीन बजे भारी ओलावृष्टि व बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं नौहराधार इलाके के जामल में बारिश से खड्ड में आई बाढ़ से पार्क की गई एक आल्टो कार भी बह गई। बाढ़ के साथ आए मलबे व पत्थर ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

 जानकारी के अनुसार गिरिपार क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक ओलावृष्टि के साथ आई बारिश ने जमकर कहर मचाया। गवाही पंचायत के निहोग में भारी ओलावृष्टि व बारिश से फलदार पौधे नष्ट हो गए। ओलावृष्टि के कहर से आडू, सेब, नाशपाती को भारी नुकसान पहुंचा है। नौहराधार तहसील की चार पंचायतों में इस ओलावृष्टि से लाखों रुपये के नुकसान की खबर है। भारी तूफान व अंधड़ ने भी इलाके में भारी तबाही मचाई। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। एकाएक मौसम में आए बदलाव के कारण दिन में भी इलाके में अंधेरा पसर गया। 
विज्ञापन


गवाही पंचायत के प्रधान रोहित कुमार ने बताया कि फलदार पौधों से फल पूरी तरह झड़ गए हैं। वहीं टमाटर व फ्रांसबीन की फसल को भी भारी क्षति पहुंची है। एक डेढ़ घंटे की इस बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को लाखों की चपत लगी है। जामल में खड़ी एक आल्टो गाड़ी पानी के बहाव में 80 मीटर तक बह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में नौहराधार स्थित राजस्व विभाग के ग्रामीण राजस्व अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि अभी नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। विभाग जल्द ही इलाके में हुए नुकसान का जायजा लेगा।\

बाक्स---
बिजली गुल, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप 
सगंड़ाह (सिरमौर)।  उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में तेज बारिश से एक बार फिर बिजली आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार बाद दोपहर दो बजे से शुरू हुई भारी बारिश के दौरान बैंक व एटीएम भी बंद रहे। वहीं सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी ठप हो गया। इस दौरान बीएसएनएल सेवा भी बाधित रही। क्षेत्र में बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित रहना आम बात है। बता दें कि गत 30 अप्रैल व 8 मई को भी बारिश के दौरान घंटों बिजली गुल रही।
----------------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed