फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest department team destroyed a garden in forest land

वन भूमि पर लगाया बगीचा किया तहस-नहस

Sat, 17 Dec 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Sat, 17 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
forest department team destroyed a garden in forest land
फारेस्ट गार्ड - फोटो : डेमो पिक

विज्ञापन


शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लौजा मानल के देवथल गांव में वन भूमि पर किए गए कब्जे को हटा दिया गया है। शनिवार को गांव में दबिश देते हुए विभाग की टीम ने वन भूमि पर बनाए रसोईघर व शौचालय को भी तोड़ दिया, जबकि लगभग 11 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।



जानकारी अनुसार देवथल के बस्ती राम ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। 11.03 बीघा भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए शनिवार को वन परिक्षेत्र शिलाई के अधिकारी विद्या सागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस्ती राम ने मौजा देवथल की आरक्षित भूमि पर कब्जा कर सेब, खुरमानी का बगीचा लगा रखा था। उन्होंने वन भूमि पर रसोई घर व शौचालय का निर्माण भी किया था जिसे हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर किए गए कब्जों को किसी भी हालत में नहीं बक्शा जाएगा।--

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed