फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   factory selling with furgery documents

जाली दस्तावेज बनाकर बेची फैक्टरी

Fri, 28 Oct 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)। Updated Fri, 28 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
factory selling with furgery documents
shimla police

विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक फैक्ट्री की खरीद में कथित तौर पर गड़बड़ झाला हुआ है। खरीददार की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए छानबीन आरंभ कर दी है। मामला कुछ साल पहले का बताया जा रहा है। खरीदार ने अदालत में इसकी अर्जी दी थी। अदालत के आदेश पर कालाअंब थाना में मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत मीरपुर गुरुद्वारा में एक औद्योगिक इकाई की खरीद फरोख्त करने में घपला हुआ है।
शिकायतकर्ता अंबाला (हरियाणा) निवासी सुखविंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने नारायणगढ़ निवासी लोकेश शर्मा से फैक्ट्री खरीदी थी लेकिन लोकेश ने जाली दस्तावेज बनाकर फैक्ट्री उसे बेच दी। लोकेश की फर्म में तीन अन्य पार्टनर भी थे लेकिन उनके हस्ताक्षर करवाए बिना ही फैक्ट्री का एग्रीमेंट बना दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2015 में उन्होंने यह फैक्ट्री खरीदी थी।
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह का आरोप है कि उसको यह फैक्ट्री धोखे से बेची गई। कालाअंब थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed