फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   eti department give one lakh panility to businessman for without billing things

कारोबारियों से वसूला एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना

Mon, 17 Oct 2016 11:44 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 17 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)।त्योहारी सीजन में विभिन्न सामानों की डिमांड बढ़ गई है। लिहाजा चोरी छिपे लोग गैर कानूनी तरीके से बिना टैक्स चुकाए सामान बिक्री के लिए हिमाचल की वादियों में पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में विभागीय टीम ने कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर नाका लगाकर बिना बिल के लाया जा रहा सामान पकड़ा है। लाखों रुपये के सामान का बिल नहीं होने पर विभाग ने कारोबारियों से 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

जानकारी के अनुसार सोमवार को कुछ व्यापारी बाहरी राज्यों से करियाना का सामान व सीमेंट के बैग लेकर प्रदेश की सीमा पर पहुंचे। इस दौरान विभाग की टीम ने व्यापारी से सामान के कागजात मांगे तो व्यापारी कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। लिहाजा, विभाग के अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


 ईटीओ प्रेम कायथ के नेतृत्व में नाहन की टीम ने कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच 07 पर 4 लाख 40 हजार का सामान बिना बिल के पकड़ा। व्यापारियों से मौके पर ही विभाग ने एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इस कार्रवाई में आबकारी एवं कराधान विभाग के एईटीओ संदीप अत्री, ईटीआई विजय मेहत्ता भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उल्लेखनीय है कि त्योहारी सीजन पर कई व्यापारी बिना टैक्स अदा किए बाहरी राज्यों से विभिन्न प्रकार का सामान प्रदेश में पहुंचाने की फिराक में रहते हैं। ऐसे में इन व्यापारियों द्वारा प्रदेश सरकार को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। उधर, त्योहारी सीजन पर विभाग भी अलर्ट हो गया है। टैक्स न देने वाले व्यापारियों पर  विभाग नजरे गढ़ाए बैठा है। विभाग ने बाहरी राज्यों से प्रदेश की सीमा में दाखिल होने वाली गाड़ियों की रुटीन जांच शुरू कर दी है।

उधर, इस बारे में सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर जीडी ठाकुर ने बताया कि विभाग की टीम समय-समय पर हाईवे व अवैध रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों को चेकिंग करती है। प्रदेश के कुछ व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में बाहरी राज्यों से सामान लाते हैं, मगर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के बैरियरों पर टैक्स नहीं चुकाते। उन्होंने कहा कि विभाग की यह मुहिम भविष्य में जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed