फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   et departmet took 1.20 lakhs panality

आबकारी एवं कराधान विभाग ने वसूला 1.20 लाख जुर्माना

Tue, 04 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 04 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। त्योहारी सीजन पर सिर पर है। त्योहारी सीजन को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग भी सतर्क हो गया है। बिना टैक्स चुकाए प्रदेश की सीमा में पहुंच रहे सामान पर विभाग ने व्यापारियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।

  मंगलवार को विभाग के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन गाड़ियों से एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर वसूला। जांच के दौरान गाड़ी मालिक वाहनों में लदे सामान के कागजात व बिल संबंधी कोई दस्तावेज मौके पर नहीं दिखा सके। वाहनों में पंजाब, हरियाणा से प्रदेश में मिठाइयां, नमकीन व ड्राई फ्रूट बिना बिल के यहां पहुंचाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी बैरियर पर इस सामान का टैक्स जमा नहीं करवाया गया था। ऐसे में विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई अमल में लानी पड़ी।
विज्ञापन


 ईटीओ नाहन प्रेम कायथ के नेतृत्व में राजगढ़ के ईटीआई कुलदीप भारद्वाज ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 लाख 81 हजार 200 रुपये का सामान अलग-अलग वाहनों से बिना बिल के बरामद किया। इन व्यापारियों से मौके पर ही 1 लाख 20 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी एवं कराधान विभाग कें एईटीओ प्रताप चौहान भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर जीडी ठाकुर ने बताया कि विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर वसूल किया है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम समय-समय पर हाईवे व अवैध रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग करती है। प्रदेश के कुछ व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में बाहरी राज्यों से सामान लाते हैं, लेकिन प्रदेश की सीमाओं पर स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के बैरियरों पर टैक्स नहीं चुकाते। ऐसे में विभाग वाहन चालकों व व्यापारियों पर शिकंजा कस रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed