फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity board given notice to 1200 consumers

1200 पेयजल उपभोक्ताओं को नोटिस

Tue, 05 Jul 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)। Updated Tue, 05 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
electricity board given notice to 1200  consumers
आवास विकास कालोनी में जला ट्रांसफार्मर। - फोटो : रमेश मिश्र

विज्ञापन

नौहराधार(सिरमौर)। पानी का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आईपीएच सख्ती बरतने के मूड में है। विभाग ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को15 दिन के भीतर बिलों का भुगतान करने की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि इस अवधि के दौरान यदि डिफाल्टर उपभोक्ता पानी के बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

आईपीएच विभाग के उपमंडल कार्यालय हरिपुरधार के अंतर्गत चाडना, पनोग व रोनहाट समेत कुल तीन सेक्शन हैं। इस उपमंडल में लगभग 1200 उपभोक्ताओं के पास पानी के कनेक्शन हैं। दर्जनों की संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने लंबे समय से पानी के बिल जमा नहीं करवाए हैं। डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पास विभाग के लगभग ढाई लाख रुपये फंसे हैं।
विज्ञापन

 विभाग की ओर से डिफाल्टरों को पहले भी नोटिस जारी हो चुके हैं लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। बावजूद इसके उपभोक्ता पानी के बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। उपमंडल कार्यालय के एसडीओ एचसी चेंची ने बताया कि उपमंडल कार्यालय के तहत लगभग 1200 उपभोक्ता ऐसे हैं जो लंबे समय से पानी के बिल की अदायगी नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ताओं के पास विभाग के लगभग ढाई लाख रुपये फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। यदि 15 दिनों के भीतर डिफाल्टर बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता चाडना, पानोग, रोनहाट व हरिपुरधार कार्यालयों में बिल जमा करवा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed