शराबी ने डंडा दिखाकर रुकवाई एचआरटीसी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र पच्छाद के तहत परिवहन निगम की एक बस के चालक-परिचालक ने एक शराबी के खिलाफ जबरन बस को रोकने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान की ओर से जारी बयान के अनुसार एचआरटीसी बस चालक सुरेश कुमार एवं परिचालक जगमोहन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 31 जनवरी को जब वह सराहां-कैंथघाट बस सेवा पर कार्यरत थे, तो बागथन से रिंकू नाम का व्यक्ति अपने परिवार सहित शराब के नशे में धुत्त होकर बस में बैठा। उसने कुछ दूरी पर जाकर चालक-परिचालक से गाली गलौच शुरू कर दी। वह कुछ दूर आगे जाकर कैंथघाट में उतरा और हाथ में डंडा लेकर बस के आगे खड़ा हो गया। उसने चालक-परिचालक को गालियां दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।