फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   devdaar trees cutting found in bhatnol, case file

भटनोल जंगल में देवदार के पेड़ों पर चली आरी

Fri, 21 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Fri, 21 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
devdaar trees cutting found in bhatnol, case file
bihar police

विज्ञापन


शिलाई (सिरमौर)। शिलाई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कांडो-भटनोल पंचायत के भटनोल जंगल में देवदार के हरे-भरे पेड़ों पर आरी चल गई है। देवदार के बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर दिन-दिहाड़े धराशाही कर दिया। मौके पर तीन पेड़ काटे गए हैं। इनके 32 मोछे विभाग ने सीज कर दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि वन विभाग की टीम ने कुछ मजदूरों को पेड़ काटते हुए देख भी लिया। इससे पहले कि वह दबोच लिए जाते, वह फरार हो गए। वन विभाग ने इस संदर्भ में पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। अवैध रूप से काटी गई लकड़ी की कीमत लगभग सवा चार लाख रुपये आंकी गई है।

सिरमौर में वन काटुए सक्रिय हो गए हैं। दो रोज पहले पांवटा पुलिस ने राज्य से बाहर ले जाई जा रही खैर से भरी एक गाड़ी को जब्त किया है। शातिर सब्जी के नीचे लकड़ी छुपाकर हरियाणा ले जा रहे थे। ताजा घटनाक्रम में शिलाई में देवदार के पेड़ों पर आरी चली है। दिनदहाडे़ कुछ लोगों ने देवदार के लगभग पांच पेड़ों को काटकर धराशाही कर दिया। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो मजदूर वहां से फरार हो गए। वन विभाग के अनुसार मजदूर किसी ठेकेदार के यहां काम करते थे जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी विद्यासागर ने बताया कि अज्ञात लोगों ने पेड़ों को कटा दिया है। मौके से विभाग ने कुल 32 मोछे बरामद किए हैं। पेड़ों को काटने वालों की तलाश की जा रही है। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 379 और वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा है कि चौकीदार ने अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की सूचना विभाग को दी। जांच पर पाया गया कि आरक्षित वन भटनोल सी-5 में तीन पेड़ देवदार के काटे गए हैं। मौके पर तीनों पेड़ के कुल 32 नग सीज किए गए हैं जिनकी कीमत करीब 4,31,482 रुपये आंकी गई है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
--------------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed