{"_id":"7d46d8b6c759cdd82c51c348c5706c0e","slug":"deadbody-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब का रहने वाला था मृतक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा साहिब का रहने वाला था मृतक
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, विकासनगर
Updated Fri, 04 Dec 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्ति नहर में समाई कार के चालक का शव वीरवार रात दो बजे कुल्हाल पावर हाउस के इंटेक से बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि कार की तेज गति के कारण दुर्घटना हुई। मृतक हिमांशु गुप्ता (32) पुत्र अश्वनी कुमार निवासी माजरी पांवटा साहिब का आढ़ती था। वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी मौत से परिजन सकते में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते वीरवार की रात करीब साढ़े सात बजे आसन बैराज के समीप तेज रफ्तार कार पैरापिट और रेलिंग को तोड़कर शक्ति नहर में समा गई थी। नहर में कार हल्की सी दिखाई दे रही थी। इस पर सीओ स्वप्न किशोर सिंह की अगवाई में पुलिस कर्मियों ने रात को ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रात करीब पौने दस बजे कार को बाहर निकाला लिया गया। कार में मिली आरसी से कार सवार का पता लगाने की कोशिश की गई। आरसी पर लिखे पते पर संपर्क साधा गया। पता चला कि कार हिमांशु गुप्ता चला रहा था। देर रात करीब दो बजे हिमांशु का शव कुल्हाल पावर हाउस के इंटेक से बरामद हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
साहसियों का होगा सम्मान
सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल खलील और सलीम दोनों निवासी कुल्हाल के साथ ही क्रेन ऑपरेटर खान को पुुलिस सम्मानित करेगी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खलील और सलीम ने जान की बाजी लगाते हुए क्रेन का कुंडा नहर में डूबी कार में फंसाया। वहीं, क्रेन ऑपरेटर खान की भूमिका भी सराहनीय रही।
विज्ञापन