{"_id":"fb69d6f621bb18983aebaa56e7acd0b2","slug":"crime-hindi-news-976","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जांच टीम ने बैंक सीसीटीवी फुटेज खंगाले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस जांच टीम ने बैंक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में बैंक के समीप से नकदी उड़ाने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लेबर कांट्रेक्टर की कार का शीशा तोड़ कर नकदी उड़ाई गई थी।
एसएचओ पांवटा समेत जांच टीम ने बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। एनएच के चौराहों पर लगे कैमरों में तस्वीरें साफ नहीं आ रही हैं, जिससे पुलिस जांच टीम को कठिनाइयां पेश हो रही हैं।
बता दें कि वीरवार को पांवटा वार्ड-3 निवासी ठेकेदार करन ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। ठेकेदार का कहना है कि सुबह कार के शीशे तोड़ नकदी से भरा बैग उड़ाया गया। बैग में करीब 70 हजार राशि व दस्तावेज बताए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक बैंक शाखा के कैमरे में आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। इस शाखा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
तस्वीरों में कुछ दूरी पर बाइक भी नजर आ रही है। बाइक से युवक बद्रीपुर की तरफ भागे थे। जांच टीम ने बाई प्वाइंट व बद्रीपुर चौक पर लगे कैमरे भी खंगाले हैं, लेकिन इन कैमरों में तस्वीरें साफ नजर नहीं आ रही हैं। उधर, थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसौदिया ने इसकी पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि जिस स्थान पर ठेकेदार वारदात होने की बात कह रहा है। उसके साथ लगते बैंक शाखा तथा एनएच के चौक चौराहों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे वारदात के आरोपियों की पहचान कर दबोचा जा सके।