फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

साहब! मैंने लाडला खो दिया, कोई और मां न खोए

Sat, 21 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर Updated Sat, 21 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा से मिला। विगत दिनों स्थानीय बाजार निवासी एक युवक की नशे से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी नशे के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। दिनों दिन पनपते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई गई है। पीड़ित की मां तथा शहरवासियों ने एसडीएम पांवटा के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील गुप्ता, भोलेश्वर, पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी, संगीत, राजीव गुप्ता, मयंक, हिमांशु व सलोनी समेत पांवटा बाजार के लोग शामिल थे। पांवटा मुख्य बाजार निवासी पीड़िता की मां संगीता मित्तल ने कहा कि दीपावली के दिन लोग खुशियां मना रहे थे। अभागी मां अपने छोटे बेटे की चिता जला रही थी। उसने कहा कि साहब! मैंने लाडला खो दिया, कोई और मां न खोए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पांवटा में तेजी से पनपते ड्रग्स के अवैध धंधा युवाओं की जान ले रहा है। दबे पांव चल कर घर-घर की तरफ मौत दस्तक दे रही है। समय रहते क्षेत्रवासियों ने नशे के खिलाफ मोर्चा नहीं खोला तो बहुत देर हो जाएगी। संगीता मित्तल ने कहा कि बेटा नशा छोड़ना चाहता था। उसका नशा मुक्ति केंद्र पीजीआई से उपचार भी चला रहा था। कई हफ्तों तक नशा लेना भी बंद कर दिया, लेकिन, पांवटा क्षेत्र में नशे का व्यापार तीव्र गति से पांव पसार चुका है। दवा व सब्जियां मिलना कठिन हैं, लेकिन, अवैध नशीले पदार्थों के बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।

सैकड़ों युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं, इसलिए वे स्थानीय लोगों के साथ प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज रहे हैं। नशे की बिक्री व सेवन पर कार्रवाई व पाबंदी से कई युवाओं की जान बचाई जा सकेगी। यही उनके दिवंगत बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।   

उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन सौंपा है, जिससे युवाओं को नशे की चुंगल में फंसने से बचाया जा सके।
फोटो-2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed