{"_id":"578675c34f1c1b081b13e930","slug":"contener-lost-in-factory-fir-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री से गायब हुआ कंटेनर, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री से गायब हुआ कंटेनर, केस दर्ज
ब्यूरो ,अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब स्थित एक फैक्ट्री में रॉ मैटीरियल (केमिकल) से भरा कंटेनर चोरी हो गया है। फैक्ट्री से तीन कंटेनर चोरी हुए थे जिनमें से दो तो फैक्ट्री के क्षेत्र में ही बरामद कर लिए गए, जबकि एक का अभी पता नहीं चल पाया है। एक कंटेनर की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने फैक्ट्री के अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमएजी हेल्थ केयर के अधिकारी सुभाष मिगलानी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कोई कर्मचारी फैक्ट्री का कंटेनर चुरा ले गया। पुलिस ने मिगलानी की शिकायत पर भादंसं की धारा 408 के तहत मामला दर्ज किया है। मिगलानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि दिनांक 30.6.2016 को सुबह इसकी फैक्ट्री के सुपरवाइजर ने बताया कि फैक्ट्री के स्टोर से केमिकल के तीन कंटेनर गुम हुए हैं। इनमें दो कंटेनर दूसरे कमरे में रखे मिल गए, लेकिन एक कंटेनर जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है नहीं मिला। उन्होंने शक जताया है कि इसमें फैक्ट्री के ही किसी कर्मचारी का हाथ है।
विज्ञापन
एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।