{"_id":"578e5d4f4f1c1b1c7fc4b7b8","slug":"computer-and-led-ups-thefting-in-iti-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई नाहन से कंप्यूटर, एलईडी और यूपीएस चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई नाहन से कंप्यूटर, एलईडी और यूपीएस चोरी
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। आईटीआई नाहन में अज्ञात चोरों ने प्रयोगशाला से हजारों के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने चोरी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
आईटीआई नाहन के मैकेनिक प्रशिक्षक जगजीत राणा ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 16 जुलाई की रात को अज्ञात चोर प्रयोगशाला की खिड़की के पल्ले तोड़कर भीतर घुसे। चोरों ने प्रयोगशाला में रखे एक कंप्यूटर सेट, यूपीएस, दो एलईडी, की-बोर्ड व एक माउस पर हाथ साफ किया। इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत हजारों में आंकी गई है।
विज्ञापन
शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोग दहशत में हैं। अज्ञात चोर कभी घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं घरों के आगे पार्क किए गए मोटरसाइकिल व स्कूटर आदि पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। चोरी की इन वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। चोरों की घरों में रखे सामान के अलावा सरकारी कार्यालयों पर भी नजर हैं। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
------