{"_id":"58af23274f1c1b8716b24364","slug":"case-file-in-illegale-tree-cutting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान पर केस दर्ज, 19 नग बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कटान पर केस दर्ज, 19 नग बरामद
अमर उजाला ब्यूराो शिलाई
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
आग से झुलसे 100 से अधिक पेड़ों पर आरी चला दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। वन विभाग ने वन संपदा का नाश करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। वनों पर कुल्हाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस की टीम ने शिलाई के खलांडो गांव में एक व्यक्ति के घर में दबिश देकर देवदार की अवैध लकड़ी बरामद की है। लगभग डेढ़ लाख रुपये की कीमत वाली इस लकड़ी को विभाग ने अपने कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बर्फ से खलांडो जंगल में देवदार का एक पेड़ गिरा था जिसको गांव के मंदिर के लिए ग्रामीणों की सहायता से काटा गया था लेकिन कुछ लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत कर दी।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई विद्यासागर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर लकड़ी बरामद की। उन्होंने बताया की लकड़ी के मालिक ने अपने बयान में बताया कि मंदिर परिसर में हो रहे कार्य के लिए बर्फ में गिरे पेड़ को काटा गया है। यह वन विभाग के किसी जंगल से काटा गया है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ शिलाई थाना में मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएफओ रेणुका सुशील कुमार राणा ने बताया कि आरोपी के घर से 19 नग देवदार की लकड़ी बरामद हुई है। जांच की जा रही है कि लकड़ी मंदिर के लिए काटी गई है या खुद के लिए। बरामद हुई लकड़ी की कीमत 1 लाख 42 हजार 466 रुपये आंकी की गई है।
-----------------------