{"_id":"573dfe4d4f1c1bd42fac7019","slug":"bus-jeep-hits","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर बद्रीपुर में बस से टकराई जाइलो, लगा जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच पर बद्रीपुर में बस से टकराई जाइलो, लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 19 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
देहरादून से पांवटा कालाअंब मार्ग पर बद्रीपुर चौक पर एक जाईलों गाड़ी खड़ी बस में टक्कर मार दी। इससे दोनों पक्षों के बीच करीब 15 मिनट तक बहस होती रही जिससे पांवटा से बद्रीपुर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारे लग गई। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार एक एचआरटीसी की बस पांवटा बस स्टैंड से बद्रीपुर की ओर जा रही थी। रेट लाईट होने पर बस चौक पर खड़ी हो गई। इसके साथ एक जाईलों समेत छोटे वाहन भी खड़े हो गए। ग्रीन लाईट होने पर जाईलों खड़ी एचआरटीसी बस में टकरा गई जिससे करीब 15 मिनट तक दोनों वाहन चालकों के बीच बहस होती रही। इससे चौक पर पांवटा की ओर से जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।
विज्ञापन
उधर, ट्रैफिक इंचार्ज पांवटा मेहर सिंह ने बताया कि जल्द ही एनएच को वाहनों के लिए खुलवा दिया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था।
विज्ञापन
