{"_id":"59231ef94f1c1b3d6a536deb","slug":"bus-hit-oldman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 22 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-7 पर क्यारदा के समीप बुजुर्ग को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस में पांवटा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पांवटा की ओर से एक निजी बस नाहन की तरफ जा रही थी।
क्यारदा में पुल के समीप पहुंचते ही बस ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे क्यारदा निवासी गुरवचन सिंह (80) पुत्र फूमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व बाजू में गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना बलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी। साथ ही 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, बुजुर्ग ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
उधर, सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, माजरा चौकी पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे मुख्य आरक्षी पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि आरोपी निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।