फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Brawl after victory party at Paonta, stone pelting at loser's house

जीत के बाद प्रत्याशी समर्थकों का हंगामा

Mon, 11 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 11 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Brawl after victory party at Paonta, stone pelting at loser's house

पांवटा नगर परिषद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने चुनाव हारे प्रत्याशी एकता विहार कॉलोनी स्थित घर पर जाकर पथराव व जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। गेट पर पहुंचकर पथराव से एक युवक के सिर पर चोट लगी। पुलिस ने घायल का मेडिकल करवा लिया है। शिकायत पर वार्ड के नवनिर्वाचत पार्षद और आरोपी समर्थकों पर पांवटा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


नघेता निवासी सोहन लाल पुत्र बली राम ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा कि रविवार रात को नप चुनाव परिणाम आया। भाई तोता राम शर्मा ने वार्ड-12 से पार्षद चुनाव लड़ा था। देर रात को तारुवाला में चुनाव में हार के बाद समर्थकों और रिश्तेदारों के साथ वापस अपने घर लौटे। देर रात को सब लोग खाना खा रहे थे। इस बीच विजयी जसमेर सिंह के समर्थक घर के गेट के पास आये। घर के सामने खड़े जोर-जोर से गेट हिलाने लगे, मुर्दाबाद के नारे और गाली गलौच करने लगाने लगे।
विज्ञापन


परिजन घर से बाहर निकले तो पत्थर और ईंट के टुकड़े फेंके। इसमें आशीष शर्मा के सिर पर गंभीर चोट आ गई। खून बहने पर कुछ लोग दौड़ कर घर से बाहर निकले। इस पर वे सभी एक कार में बैठ कर वहां से भागे। भागने से पहले गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना की सूचना पांवटा थाने में दे दी गई। एसएचओ पांवटा लायक राम सिसौदिया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पंहुचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि शिकायतकर्ता सोहन लाल ने मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद नवनिर्वाचित पार्षद एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed