{"_id":"56e81f534f1c1b1b118b4aa8","slug":"boys-beat-tourist-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका में पर्यटक के साथ अज्ञात युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेणुका में पर्यटक के साथ अज्ञात युवकों ने की मारपीट
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Tue, 15 Mar 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत रेणुका घूमने आए पर्यटकों के साथ मारपीट करने का एक मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक पर्यटक को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। रेणुका पुलिस ने अज्ञात चार आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरियाणा के यमुनानगर निवासी राजीव कुमार ने रेणुका थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि वह अपने तीन साथियों महिंद्रपाल, अनिल कुमार व राजेंद्र सिंह के साथ रेणुका घूमने आया था। रेणुका में कार पार्किंग के दौरान वहां पर चार युवकों ने उनके साथ गाड़ी खड़ी करने को लेकर पहले झगड़ा किया और बाद में मारपीट की जिससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। जब उसके अन्य तीन साथियों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी युवकों ने मारपीट की।
विज्ञापन
रेणुका थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि राजीव कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चार युवकों के खिलाफ धारा 147, 149 व 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी युवकों का पता लगा लिया जाएगा
विज्ञापन