{"_id":"57f7ab854f1c1bcd4026f62b","slug":"boy-found-in-hanging-in-sivput-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुर पांवटा में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवपुर पांवटा में फंदे से लटका मिला युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब शहर के शिवपुर में वीरवार देर शाम एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में परिजनों के शक जताने पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के शिवपुर क्षेत्र में 22 वर्षीय अमरीक पुत्र स्वर्ण सिंह को वीरवार शाम अपने ही घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के परिजन किसी समारोह में घर से बाहर गए थे। लिहाजा परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम होने के दौरान मृतक के परिजन पांवटा साहिब पुलिस थाना में ही डटे रहे। परिजनों का कहना है कि अमरीक की एक युवक के साथ मारपीट हुई थी। लिहाजा, उस पर उन्हें हत्या करने का शक है। मृतक अमरीक के चाचा मनी सिंह का कहना है कि उन्हें पूरा शक है कि अमरीक ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अमरीक ने खुद आत्महत्या का प्रयास किया होता, तो फंदा लगाने के लिए वह किसी मेज इत्यादि का इस्तेमाल करता। मगर मौके पर ऐसा कुछ नहीं था। घर का दरवाजा भी खुला था। उन्होंने कहा कि अमरीक की गांव के ही एक युवक के साथ लड़ाई हुई थी। लिहाजा उन्हें उसी पर शक है। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया है। मृतक चाचा ने पुलिस ने गहन जांच की मांग की है।
उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। लिहाजा, एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।