फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   boy died in medicine factory

दवा उद्योग में कार्यरत युवक की संदिग्ध मौत

Fri, 26 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 26 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
boy died in medicine factory
police lathicharge on protester

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। अजौली पंचायत के 24 वर्षीय अरुण कुमार की संदिग्ध रुप से मौत हो गई। रामपुरघाट स्थित दवा उद्योग में कार्यरत अन्य कामगारों के अनुसार करंट लगने से युवक घायल हुआ था। इसके बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। युवक की संदिग्ध मौत के बाद गुस्साए सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार देर शाम पांवटा-देहरादुन नेशनल हाईवे पर शव सड़क में रखरकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने शक जताया है कि युवक की मृत्यु करंट लगने से नहीं हुई है। यह मामला पुरी तरह से संदिग्ध है। लिहाजा, इस मामले की उचित जांच की जानी चाहिए। शाम करीब सबा छह बजे ग्रामीण डेड हाउस से शव उठाकर सीधा सड़क पर आ गए। समाचार लिखे जाने तक वाई प्वाइंट पर सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे हुए थे। इस दौरान ग्रामीण दवा इकाई प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस टीम ने रामपुरघाट स्थिति दवा इकाई परिसर में जाकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर अरुण के साथ कार्यरत अन्य युवाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार ग्राम अजौली निवासी अरुण कुमार (24) पुत्र प्रेम सिंह ने पॉलीटेक्नीक की थी। इसके बाद पिछले कुछ माह से रामपुरघाट में निर्माणाधीन एक दवा इकाई में नौकरी शुरू कर दी। शनिवार को इकाई की ऊपरी मंजिल में वायर फीटिंग के समीप अचानक जोर से गिरने की आवाज आई। इसके बाद समीप कार्य कर रहे सौरभ व धर्म सिंह मौके पर पहुंचे जहां पर अरुण घायल अवस्था में गिरा हुआ था। दोनों युवकों ने अन्य साथियों को साथ लेकर सीढ़ियों से नीचे उतारा। घायल अरुण को पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया वहां से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।  
.......
...अरे मेरे लाल को ऐसा क्या हुआ : पिता  
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हादसे की सूचना मिलते ही पिता प्रेम सिंह समेत परिवार अस्पताल परिसर में पहुंचा। परिजनों को अरुण की मौत पर जैसे विश्वास ही नहीं हो पा रहा है। पिता कभी गांव के युवकों तो कभी अरुण के साथ इकाई में कार्यरत कामगारों से पूछते हैं। अरे, क्या हुआ मेरे लाडले को। तुमने उसको अकेले कार्य क्यों करने दिया। उसको ही करंट क्यों लगा। कोई मेरे लाल को लेकर आओ। ग्रामीण व अन्य परिजनों ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाया।

----
अजौली पंचायत में 1 माह में 2 युवाओं की मौतें  
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक माह के भीतर अजौली पंचायत में 2 युवाओं की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पांवटा के रामपुरघाट में कथित करंट से 24 वर्षीय अरुण की मौत हो गई। इससे गांव में शोक की लहर है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने इस हादसे की गहनता से जांच की मांग रखी है। बता दें कि बीती 16 अगस्त को अजौली पंचायत के नारीवाली निवासी राजेश कुमार(30) पुत्र स्व. रतन चंद कारपेंटर को भी गांव में ही करंट लगा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed