{"_id":"5714e2634f1c1bf66e8b45cc","slug":"bolero-accident-in-silai-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो खाई में गिरी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Mon, 18 Apr 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। पांवटा से टटियाणा मार्ग पर सिंबलधार के समीप रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। देर रात को ग्रामीणों की सहायता से मृतकों के शव गहरी खाई से बाहर निकाले गए जिससे ग्राम गंगटोली व टटियाणा गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार रविवार देर रात को बोलेरो गाड़ी एचआर-26बी 3926 पांवटा से टटियाणा की तरफ जा रही थी। बोलेरो सिंबलधार के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिससे वाहन सवार युवक वीरेंद्र सिंह गंगटोली तथा जोगिंद्र निवासी ग्राम टटियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए। शिलाई पुलिस थाने व मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद, ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शव गहरे खड्ड से बाहर निकाल लिए गए। शिलाई अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी दुलो राम ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बाक्स...
पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार फौरी सहायता
सतौन(सिरमौर)। नायब तहसीलदार कमरऊ राकेश कुमार ममगीन ने कहा कि रविवार को सड़क हादसे के पीड़ित परिजनों को 10-10 हजार फौरी सहायता दी गई है। पांवटा-टटियाणा सड़क पर सिंबलधार के समीप देर रात को सड़क हादसा हुआ जिसमें स्थानीय क्षेत्र के 2 युवकों की मौत हो गई। इन युवकों के परिजनों को फौरी सहायता प्रदान कर दी है।
......