{"_id":"577d4af74f1c1be42f7f9c90","slug":"blutooth-baniyan-and-printer-found-in-cheking","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंटर, बनियान और ब्लूटुथ बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंटर, बनियान और ब्लूटुथ बरामद
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में हुई हाईटेक नकल के मामले में पुलिस कानूनी तौर पर अपना हाथ मजबूत करना चाहती है। लिहाजा, नकल के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरणों और सामान को बरामद किया जा रहा है। बुधवार को भी पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश की निशानदेही पर उसके घर से एक प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक बनियान और एक ब्लूटुथ डिवाइस बरामद किया। पुलिस को शक है कि इन तमाम सामान का उपयोग नकल के लिए किया गया।
हाईटेक नकल का मामला हाईप्रोफाइल होता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई और खुलासा नहीं किया है लेकिन इस प्रकरण में कुछ और गिरफ्तारियां होने के भी संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि कांस्टेबल भर्ती के लिए 29मई को हुई परीक्षा में दो अभ्यर्थियों सुशील और गुरप्रीत को नकल करवाई गई थी। दोनों अभ्यर्थी और नकल करवाने वाले चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। अब पुलिस शक के दायरे में आए कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारियां कर सकती हैं। उधर, पुलिस पूछताछ में अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों ने दूसरे विभागों की भर्तियों में नकल करवाई थी या नहीं।
विज्ञापन
एएसपी विनोद धीमान ने जय प्रकाश की निशानदेही पर एक प्रिंटर, एक इलेक्ट्रॉनिक बनियान और एक ब्लूटुथ डिवाइस बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गहन छानबीन की जा रही है। कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।