{"_id":"59271f364f1c1b64035368c7","slug":"bicks-hited-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाकुआं में बाइकों में टक्कर, एक की मौत, 2 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धौलाकुआं में बाइकों में टक्कर, एक की मौत, 2 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 25 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर बुधवार रात को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जल्द ही अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एनएच-7 पर हादसा हो गया। धौलाकुआं के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। एक बाइक सवार धर्म सिंह (28) पुत्र मान सिंह निवासी कटाह नाहन को देर रात नाहन अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति देवेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी दराहा पनार को भी चोटें आई है। इस हादसे की जांच कर रहे आईओ मुख्य आरक्षी दलीप कुमार ने कहा कि धौलाकुआं में हादसा हुआ। दूसरे, बाइक सवार घायल फारुख निवासी सहारनपुर का बयान दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवक के घर सहारनपुर में किसी परिजन की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पांवटा की ओर बाइक से रवाना हो गया। रात करीब 1 बजे एनएच पर धौलाकुआं में दूसरी बाइक ने आकर टक्कर मार दी। इससे सहारनपुर निवासी फारुख भी गंभीर रुप से घायल हो गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, दो लोगों को चोटें आई है। मामला दर्ज कर माजरा पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।