{"_id":"574c3f6c4f1c1b7a28109625","slug":"attck-of-knife-on-sleeping-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोए युवक की गर्दन पर चाकू मारकर आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोए युवक की गर्दन पर चाकू मारकर आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 30 May 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। छत पर सोये एक व्यक्ति की गर्दन पर एक शख्स ने चाकू से हमला बोल दिया। इस वारदात में सोया हुआ व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। यह वारदात पांवटा साहिब में रविवार रात करीब 3 बजे पेश आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बड़ा गांव तहसील लखीमपुरी निवासी सलीम खान ने इस वारदात की शिकायत पांवटा साहिब पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि 29 मई की रात को उसका छोटा भाई आलिम मकान की छत पर सोया हुआ था। रात करीब 3 बजे आलिम के चीखने की आवाजें सुनाई दी। आवाजें सुनकर जब वह बाहर निकला तो सहारनपुर का रहने वाला नदीम सीड़ियां उतर कर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
शिकायत में बताया गया है कि नदीम फैक्टरियों में एसी आदि की मरम्मत करने का कार्य करता है। आलिम ने भी उसकी पहचान की है। इस वारदात में आलिम की गर्दन पर हमला होने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पांवटा पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन