फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चोरी करने वाले को छह माह की कैद

चोरी करने वाले को छह माह की कैद

Sat, 17 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
चोरी करने वाले को छह माह की कैद
कोर्ट - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जेएमआईसी कोर्ट नंबर-2 पांवटा की अदालत ने चोरी के एक मामले में दोषी को छह माह कैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश असलम बेग की अदालत ने ये सजा सुनाई है। 6 वर्ष पहले पांवटा के देवीनगर (वार्ड-10) में चोरी की वारदात हुई थी। अदालत ने आरोपी पर 2000 रुपये जुर्माना भी ठोका है।

सहायक जिला न्यायवादी जसवीर सिंह ने बताया कि 14 जनवरी 2011 को पांवटा नगर परिषद के देवीनगर में चोरी की वारदात हुई थी। शिकायतकर्ता अंकुश सिंह ने पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से 15 हजार नकदी, एक टीएफटी सेमसंग, एक यूपीएस, एक स्पीकर, दो मोबाइल व एक प्रिंटर चोरी हुआ है। इस मामले में पांवटा पुलिस टीम ने आरोपी सन्नी पुत्र प्रेम चंद को गिरफ्तार किया था। आरोपी से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ। अदालत में चोरी का दोष साबित होने पर आईपीसी की धारा-380 के तहत 6 माह की कैद और एक हजार जुर्माना तथा आईपीसी की धारा-454 के तहत 6 माह कैद और एक हजार जुर्माना की सजा दोषी सन्नी को सुनाई गई है।
विज्ञापन

पांवटा के देवीनगर चोरी मामले की पैरवी कर रहे जिला सहायक न्यायवादी जसवीर सिंह ने कहा कि जुर्माना न देने पर दोषी को एक माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed