फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अंतरराज्यीय वन माफिया के निशाने पर पांवटा की वन संपदा

अंतरराज्यीय वन माफिया के निशाने पर पांवटा की वन संपदा

Wed, 07 Feb 2018 09:46 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वन माफिया के निशाने पर पांवटा की वन संपदा
धारटीधार छछेती के बाद अब रामपुरघाट में पकड़ी अवैध लकड़ी - फोटो : अमर उजाला

सुरेश तोमर

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा की बहुमूल्य वन संपदा वन माफिया के निशाने पर है। एक सप्ताह के भीतर पांवटा क्षेत्र में हथियारों से लैस वन माफिया का मामला सामने आया है। इससे साफ हो गया है कि वन माफिया के निशाने पर पांवटा की अमूल्य वन संपदा है। इसके लिए माफिया हथियारबंद होकर अवैध कटान और ढुलान में जुटा है। वन या पुलिस से खुद को बचाने के लिए माफिया हथियार का प्रयोग कर रहा है।

रामपुरघाट मामले के बाद अवैध वन कटान में अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। मौके पर हरियाणा नंबर वाला ट्रक लकड़ियों समेत सीज किया गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पांवटा के आरओ हर्ष मोहन की टीम ने धारटीधार में वन काटुओं पर शिकंजा कसा था। इस दौरान आधा दर्जन आरोपियों को घेर लिया गया। दो आरोपियों को दबोचा भी गया है। मौके पर साल के आधा दर्जन पेड़ काटे हुए मिले। यहां करीब डेढ़ लाख की लकड़ी बरामद हुई थी। जीप और यूटिलिटी भी सीज कर दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात को पांवटा के रामपुरघाट में रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम पर फायरिंग कर वन काटू फरार हो गए। रिजर्व फोरेस्ट क्षेत्र रामपुर वैली में 26 खैर के पेड़ काटे गए। करीब पांच लाख से अधिक की लकड़ी बरामद की गई है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि मौके से सीज वाहन मालिक और चालक तक पहुंचा जाएगा। पता लगाया जा रहा है कि हरियाणा नंबर का यह वाहन किसके नाम से पंजीकृत था। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही मामले के सभी आरोपियों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंडे के दम पर हथियारबंद माफिया से निपटने की चुनौती
पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगता पांवटा क्षेत्र अवैध वन कटान और अवैध खनन को देखते हुए संवेदनशील है। वन विभाग की टीम को रात के समय गश्त में केवल डंडे का ही सहारा रहता है। जबकि, अवैध पेड़ कटान में संलिप्त वन माफिया हथियारबंद है। ऐसे में जान पर खेल कर डंडे के दम पर वन विभागीय टीम वन संपदा की रक्षा के लिए ड्यूटी पर निकलती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वन विभाग को अपने कर्मियों को हथियार उपलब्ध करवाने चाहिए।


सुबह दी हवाई फायरिंग की सूचना
वन माफिया पूरी तैयारियों के साथ अवैध कटान को अंजाम दे रहे है। मंगलवार रात पांवटा के रामपुरघाट में भी वन विभागीय टीम ने हथियारबंद होने का दावा किया है। इन दावों में कितनी सत्यता है यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पांवटा थाने में इस तरह की सूचना देर रात को नहीं पहुंची। वन विभाग ने लिखित शिकायत में बुधवार सुबह इसका खुलासा किया। थाना प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि मंगलवार रात फायरिंग की कोई सूचना नहीं मिली। सुबह ही वन विभाग ने इसकी शिकायत की है। इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed