{"_id":"5991d7a24f1c1b1c028b48bb","slug":"91502730146-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि के गोदाम में चोरी, सीसीटीवी भी उखाड़कर ले गए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतंजलि के गोदाम में चोरी, सीसीटीवी भी उखाड़कर ले गए शातिर
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के शमशेरपुर स्थित बाबा रामदेव के पतंजलि गोदाम में रविवार रात को सेंध लगाकर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस को कोई सुराग न मिले इसके लिए गोदाम में लगी तारों समेत सीसीटीवी-डीवीआर भी शातिर उखाड़ कर ले गए हैं। सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान व एसएचओ देवानंद गुलेरिया टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोदाम में हुई चोरी की जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोर दबोचे नहीं जा सके हैं।
बाबा रामदेव शॉप के संचालक पांवटा निवासी हेमंत शर्मा ने बताया कि रविवार रात को उनके गोदाम में चोरी की वारदात हुई है। हर रोज की तरह सोमवार सुबह वह शमशेरपुर स्थित अपने गोदाम पहुंचे, जहां गोदाम का शटर किसी रॉड या जेक से उखाड़ा गया पाया। इसके बाद वह गोदाम के भीतर गए तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। गोदाम में रखी 10 हजार रुपये की नकदी, देसी घी की डेढ़ पेटी, स्वर्ण क्रांति की महंगी क्रीम, दंत क्रांति टूथपेस्ट व शैंपू समेत करीब 50 हजार का सामान शातिर चुरा कर फरार हो गए। चोरी की वारदात करने वाले इतने शातिर थे कि सीसीटीवी-डीवीआर भी उड़ा कर ले गए जिससे किसी तरह का सुराग पुलिस के हाथ न लग सकें। संचालक ने चोरी हुए सामान व नकदी की डिटेल पुलिस टीम को सौंप दी है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने चोरी की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिली है जिसके बाद मौके पर जाकर जायजा लिया गया। आसपास के दुकानदारों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरी की वारदात के आरोपियों को दबोचा जा सकें।
विज्ञापन
--पतंजलि के गोदाम में चोरी, सीसीटीवी भी उखाड़कर ले गए शातिर
शातिरों ने10 हजार नकदी समेत गोदाम से करीब 50 हजार का सामान उड़ाया
डीएसपी समेत मौके पर पहुंची पुलिस टीम, शमशेरपुर में हुई वारदात