{"_id":"5abfa10c4f1c1bc1618b4ada","slug":"81522508044-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर खाई में गिरा, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर खाई में गिरा, दो लोग घायल
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
ददाहू-धौलाकुआं सड़क पर शनिवार दोपहर को एक टिप्पर के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया, जहां दोनों घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार एक टिप्पर शनिवार दोपहर को पांवटा साहिब से ददाहू की ओर आ रहा था कि कोटली मोड़ के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक में सवार धारटारन निवासी 32 वर्षीय संदीप व 22 वर्षीय बड़ग निवासी शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों को हादसे की खबर मिलते ही दुर्घटनास्थल से घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि टिप्पर में तीन लोग सवार थे। तीसरे व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घायलों को ददाहू में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि माजरा पुलिस थाना में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
--------------