फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एसआईयू के दल ने बरामद की प्रतिबंधित दवाओं की खेप

एसआईयू के दल ने बरामद की प्रतिबंधित दवाओं की खेप

Thu, 13 Jul 2017 12:00 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
एसआईयू के दल ने बरामद की प्रतिबंधित दवाओं की खेप

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने एक व्यक्ति से प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने नाहन के समीप अघोरी कुटिया के समीप दबिश दी। इस दौरान नाहन के काहर गली निवासी 44 वर्षीय दिनेश कुमार उर्फ रौंदू को दबोचा। जांच के दौरान टीम ने व्यक्ति से प्रतिबंधित दवाओं की 405 टेबलेट बरामद की। आरोपी के पास इन दवाओं का कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट नहीं था। लिहाजा पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधित दवाओं को खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। विशेष अन्वेशन इकाई की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed