फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चुनावी बेला में शराब माफिया पर शिकंजा

चुनावी बेला में शराब माफिया पर शिकंजा

Mon, 18 Mar 2019 07:58 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
चुनावी बेला में शराब माफिया पर शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव को लेकर सिरमौर पुलिस सतर्क हो गई है। शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी के तहत रविवार को विभिन्न जगहों में मारे गए छापों में पुलिस ने शराब बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक सिरमौर पुलिस ने जिले के कई स्थानों पर दबिश देकर एक महिला समेत तीन लोगों से शराब बरामद की है। पहले मामले में राजबन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला के रिहायशी मकान से अवैध देसी शराब के 9 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी महिला कृष्णा निवासी बांगरण के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में पांवटा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक से अंग्रेजी शराब की आठ बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने बहराल बैरियर के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान क्रेटा गाड़ी नंबर एचआर 31जी-6014 की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी विकास निवासी हिसार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, शिलाई में भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान से देसी शराब की दस बोतलें बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में शराब का अवैध धंधा चल रहा है। लिहाजा, पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई। इस मामले में पुलिस ने नेत्र सिंह निवासी शिलाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों मामलों में आरोपी शराब का कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट नहीं दिखा सके। मामलों की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। तीनों मामलों में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed