फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में मारपीट पर क्रास एफआईआर दर्ज

पांवटा में मारपीट पर क्रास एफआईआर दर्ज

Sat, 06 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में मारपीट पर क्रास एफआईआर दर्ज
पांवटा में मारपीट पर क्रॉस एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के बद्रीपुर में शुक्रवार देर शाम को दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

पांवटा के वार्ड-5 निवासी अक्षय गिल ने पांवटा पुलिस में शिकायत दी है कि अजीत और दो अन्य लोगों ने केनाल सड़क पर उसका रास्ता रोका और उसकी बगल के नीचे पिस्तौल तान दी और उसे कार में धकेल कर अपहरण का प्रयास किया। उसके साथ इन्होंने मारपीट भी की। उधर, अजीत सिंह ने पिस्तौल की नोक पर अपहरण के प्रयासों को बेबुनियाद कहा है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है कि देर शाम को अपनी बच्ची को साथ ले जाकर बद्रीपुर की एक दुकान में सामान खरीद रहा था। इस बीच अक्षय गिल नामक युवक ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पांवटा वार्ड-5 के निवासी अक्षय गिल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 341, 323, 506 व आर्म्स एक्ट की धारा-25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, बद्रीपुर निवासी अजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह की शिकायत पर आईपीसी की धारा-379 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed