{"_id":"5b3d09d14f1c1bbd248b4765","slug":"71530726865-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का करेंट लगने से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का करेंट लगने से मिस्त्री की मौत
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर के लिए जरूरी
...............................
बिजली का करेंट लगने से मिस्त्री की मौत
खैरी में भवन निर्माण के दौरान करेंट की चपेट में आया यमुनानगर का निवासी
कालाअंब पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के समीपवर्ती खैरी गांव में बिजली का करेंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला मिस्त्री यहां एक निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहा था। इस दौरान उसे अचानक करेंट लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी भोगपुर (यमुनानगर) हरियाणा खैरी में एक निर्माणाधीन भवन में प्लास्टर का कार्य कर रहा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक उसका हाथ पास से गुजर रही तार को छू गया। इससे उसे करेंट लग गया। लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना कालाअंब पुलिस को दी गई। कालाअंब थाना से पुलिस का एक दल अस्पताल पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है। कालाअंब थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है।