फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   922 ग्राम भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

922 ग्राम भुक्की के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
922 ग्राम भुक्की के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसके लिए विशेष अभियान छेड़ा गया है। वीरवार शाम पुलिस ने हरियाणा के एक शख्स को 922 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को पहले भी भुक्की के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। इन दिनों वह जमानत पर चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की सुरक्षा शाखा ने गुप्ता सूचना के आधार पर पुरूवाला के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला 45 वर्षीय अलीजान वहां पहुंचा। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से उक्त भुक्की बरामद की गई।
विज्ञापन

हैरत यह है कि जमानत पर होने के बावजूद उसने पुन: यह धंधा शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को पहले भी भुक्की के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। इन दिनों वह जमानत पर चल रहा है। बाहर आते ही उसने पुन: यह कारोबार छेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पांवटा के डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। छानबीन के बाद ही पता चल सकेगा कि वह भुक्की कहां से लेकर आया और इसे कहां छोड़ने जा रहा था। नशे से जुड़े सफेदपोशों तक पहुंचने के लिए भी पुलिस जांच कर रही है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed