{"_id":"59cfddca4f1c1baa538b507d","slug":"71506794954-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवनल में कार खाई में गिरी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवनल में कार खाई में गिरी, चार घायल
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई के नैनीधार-खड़कांह संपर्क मार्ग पर शनिवार को एक आल्टो कार गहरे नाले में गिरने से चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को एक आल्टो कार एचपी-01-0173 में चार लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। देवनल के समीप पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार अमित, उदय सिंह, ओमप्रकाश व विजय सिंह को काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सभी घायल कांडो भटनौल पंचायत के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एबी राघव ने बताया कि गंभीर घायल विजय सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर को रेफर कर दिया है। अन्य तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा रेफर किया गया है। उधर, शिलाई पुलिस सड़क हादसे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
----देवनल में कार खाई में गिरी, चार घायल
शिलाई में प्राथमिक उपचार के बाद पांवटा किए रेफर