फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पत्नी पर शक की वजह से किया बेरहमी से कत्ल

पत्नी पर शक की वजह से किया बेरहमी से कत्ल

Fri, 04 Jan 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
पत्नी पर शक की वजह से किया बेरहमी से कत्ल
शक की वजह से किया पत्नी का बेरहमी से कत्ल
विज्ञापन

गिरिपुल के समीप हत्यारोपी नेपाली पुलिस ने किया किया गिरफ्तार
अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के ठौड़ निवाड़ में नेपाली महिला की बेरहमी से हुई हत्या की वजह पति का शक सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि नेपाली युवक ने अपनी पत्नी की हत्या शक की वजह से की। आरोपी युवक अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी बात को लेकर वीरवार रात विशाल थापा नामक युवक ने दराट से कई प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, जबकि ढाई वर्षीय बेटी मनीषा को बुरी तरह से घायल कर दिया।
पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए 24 घंटे के भीतर ही उसे दबोच लिया है। वह एक ट्रक में सवार होकर शिमला की ओर जाने की फिराक में था। लेकिन, गिरिपुल पर नाकाबंदी के दौरान वह धरा गया। होमगार्ड जवानों ने शक होने पर पुलिस नाके पर तैनात टीम को पहले ही ट्रक नंबर सहित इसकी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन

वीरवार को अपनी पत्नी की हत्या और बेटी को जख्मी करने के बाद विशाल थापा फरार होकर खैरी की ओर पहुंच गया था। अब तक की पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि थापा ने पूरी रात ढाबे में गुजारी। इसके बाद शुक्रवार को वह बस में राजगढ़ की ओर आया। इसके बाद ट्रक में लिफ्ट ली। इसके बाद गिरिपुल में दबोचा गया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कबूल किया है। उसने यह भी बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। इसकी वजह से उसने पत्नी को मौत के घाट उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरिपुल के समीप दबोचा है। वह एक ट्रक में लिफ्ट लेकर शिमला की ओर जाने की फिराक में था। लेकिन, नाके पर तैनात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि मृृतक महिला ने युवक के साथ चौथी शादी की थी। इससे पहले भी वह तीन शादियां कर चुकी है। जबकि आरोपी विशाल की यह दूसरी शादी थी। एएसपी ने बताया कि पत्नी पर शक होने की वजह से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। अदालत में पेश करने पर उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed