फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

दो सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल
ददाहू/ संगड़ाह/ शिलाई (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में वीरवार रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

संगड़ाह के समीप एक टिप्पर के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही सहपाठी होने के साथ अच्छे दोस्त भी थे। दूसरे हादसे में शिलाई के कांडो भटनोल इलाके में एक कार गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात को रेणुका-बनोग मार्ग पर एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। टिप्पर संगड़ाह के दोसड़का से रजाणा की ओर जा रहा था। माइना से कुछ ही दूरी पर ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ने ददाहू अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक व्यक्ति एचआरटीसी का परिचालक था। वह दोसड़का से लिफ्ट लेकर अपने घर नैरबागा जा रहा था। मृतकों की पहचान रजाणा निवासी चालक बलवीर सिंह (38) और नैरबागा निवासी सुरेंद्र कुमार (32) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही संगड़ाह के तहसीलदार आत्माराम नेगी व एचएचओ विलोचन नेगी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से घायल चालक बलबीर को 108 एंबुलेंस में ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। ददाहू अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार आत्माराम नेगी ने मृतकों के आश्रितों को 20-20 हजार की फौरी राहत प्रदान की है।

वहीं, देर रात शिलाई में एक कार गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कांडो भटनोल के समीप हुए हादसे में गोपाल (23) पुत्र ननकू राम निवासी कांडो भटनोल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि घायल हुए कंवर सिंह (29) पुत्र रती राम निवासी कांडों भटनोल और कपिल (22) पुत्र महेंद्र सिंह को शिलाई में प्राथमिक उपचार के बाद पांवटा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी अशोक नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed